भगतोला, अल्मोड़ा 25/07/2026 : एस0एम0एस0एन0 राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला में Best Runner USA के तत्वावधान में "Save Soil" (मृदा संरक्षण) विषय पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मृदा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान श्रीमती नीमा बोरा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मृदा संरक्षण के महत्व, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता परिणाम
जूनियर वर्ग
🥇 प्रथम: अवन्तिका (कक्षा -8)
🥈 द्वितीय: कनिष्का नयाल (कक्षा -7)
🥉 तृतीय: चित्रा नेगी (कक्षा -8)
सीनियर वर्ग
🥇 प्रथम: अवन्तिका चन्द्रा (कक्षा -12)
🥈 द्वितीय: कात्यानी चन्द्रा (कक्षा -9)
🥉 तृतीय: दिव्या नगरकोटी (कक्षा -9)
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल कुमार जोशी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व तथा प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागी अब विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।
