6/10/2026 : अल्मोड़ा
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं नशे से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न प्रकारों, इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा परिवार एवं समाज पर इसके नकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता श्री अभय साह जी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल जोशी जी ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से हमेशा दूर रहने तथा अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी नशे के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं नशामुक्त युवा ही मजबूत समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
